Sopan Joshi

Sopan Joshi

Author

सन् 1973 में मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्म। चंडीगढ़, दिल्ली और देहरादून में स्कूली शिक्षा जो सन् 1991 में पूरी हुई। सन् 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण। पहले दैनिक अखबारों में, फिर पाक्षिक और मासिक पत्रिकाओं में लेखन और संपादन। खेती-किसानी, विज्ञान और पर्यावरण, वन और जल प्रबंधन पर रिपोर्टिंग। राजनीति, खेल-कूद, मोटर वाहन, यात्रा-वृत्तांत आदि पर लेखन। देश और दुनिया घूमने के कई मौके मिले। दिल्ली में रह कर स्वतंत्र लेखन और संपादन करते हैं। तीन हिंदी पुस्तकें प्रकाशित हैं: जल थल मल (2016), एक था मोहन (2017), और बापू की पाती (2018)